खनिज मंत्री के अशोभनीय व्यवहार से आक्रोशित कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

0
675
पन्ना के नवीन कलेक्ट्रेट भवन के बाहर प्रदेश के खनिज मंत्री के अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेतागण।
  •    मंत्रिमंडल से बृजेन्द्र प्रताप को बर्खास्त करने की उठाई मांग

पन्ना। (www.radarnews.in) सतना जिले की रैगांव विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित आमसभा के मंच पर प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा सार्वजनिक रूप से नारी शक्ति के साथ अशोभनीय व्यवहार किए जाने संबंधी सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर खासा बवाल मचा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस वीडियो को संज्ञान लेते हुए इसे बेशर्म हरकत करार दिया है। जिसके बाद नारी शक्ति की अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुँचाने से जुड़े अशोभनीय व्यवहार के मामले पर मंगलवार 19 अक्टूबर को पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रदर्शन कर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जो कृत्य रैगांव में हुआ है वह संपूर्ण नारियों के सम्मान के प्रति उनकी सोच पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता शिवजीत सिंह भैया राजा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी दहायत, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष कदीर खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण अनीश खान पन्ना, राकेश गर्ग अजयगढ़, शंकर द्विवेदी धरमपुर, डीके दुबे, श्रीकांत दीक्षित, मनीष मिश्रा, शशीकांत दिक्षित, अंकित शर्मा, रेहान मोहम्मद, मृगेंद्र सिंह गहरवार, अक्षय तिवारी मनोज सेन, सौरभ पटेरिया, दीपक तिवारी, वैभव थापक, दीपू दीक्षित, गोपाल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह परमार, अज्जू गर्ग, रवि तिवारी, गीता बंशकार, मुन्नीलाल बंशकार, हीरालाल विश्वकर्मा, उर्मिला तिवारी, नरेश कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, अंकित राय, मिस्टर राइन, सुधा विश्वकर्मा, नत्थू सेन, सुषमा दुबे, पूनम मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, फैज मोहम्मद, अनुराग मिश्रा, रामअवतार तिवारी, बीएन जोशी, सुनील अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।