व्यू-प्वाइंट से दिखेगा पन्ना नगर का सुन्दर नजारा

0
689

* पहाड़कोठी में डायमण्ड म्यूजियम के सामने व्यू-प्वाइंट निर्माण का हुआ भूमिपूजन

पन्ना। भव्य मंदिरों एवं झीलनुमा तालाबों की नगरी पन्ना का दिलकश नजारा लोग अब सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से देख सकेंगे। इसके लिए पहाड़कोठी में डायमण्ड म्यूजियम के सामने पन्ना व्यू-प्वाइंट निर्माण कार्य कराया जाएगा। लगभग 8.27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले व्यू-प्वाइंट का भूमिपूजन शुक्रवार 12 मार्च को प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। शहर के अधोसंरचनात्मक विकास के लिहाज से आवश्यक कुछ अन्य कार्य भी स्वीकृत हुए हैं।
मंत्री श्री सिंह के द्वारा इसी क्रम में बेनीसागर तालाब के मध्य स्थित बगान में मुख्य मार्ग से बगान तक पहुंचने के लिए सीसी रोड चौड़ीकरण तथा रिटर्निंग वाल का भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य 9.94 लाख रूपये की लागत से कराया जाएगा। स्थानीय छत्रसाल पार्क के सामने स्थित में नाला के कवर्ड कार्य का भूमिपूजन किया। यह कवर्ड नाला का निर्माण कार्य 8.27 लाख रूपये की लागत से कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाना हम सभी का दायित्व है। नगर के विकास के लिए मेरे द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।