मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत : योगेंद्र यादव बोले- “हिन्दू-मुसलमान में जो झगड़ा करवाए वो भारत माता का बेटा नहीं हो सकता ! वो देशद्रोही है”

0
788
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत को संबोधित करते हुए जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता योगेन्द्र यादव।

*   ऐतिहासिक किसान महापंचायत में उमड़ा देशभर के किसानों का सैलाब

*   किसान नेता योगेन्द्र यादव के धारदार भाषण का वीडियो हुआ वायरल

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पांच साल के पांच पाप उंगलियों पर गिनाए

*   किसान आंदोलन को लेकर नकारत्मक टिप्पणी करने वालों को आईना दिखाया

मुजफ्फरनगर। (www.radarnews.in) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज संपन्न हुई किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता योगेन्द्र यादव राज्य की योगी सरकार पर जमकर बरसे। योगेंद्र यादव ने कहा कि जो लोगों को बांटे वो योगी नहीं बल्कि देशद्रोही है। उन्होंने ने कहा कि किसान भाजपा सरकार की विभाजनकारी राजनीति को अब उत्तर प्रदेश में नहीं चलने देंगे। आज किसान ने मुजफ्फरनगर से कह कर दिल्ली तक आवाज पहुंचा दी है, वो तोड़ेंगे… हम जोड़ेंगे।
मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में देश के कोने-कोने से हजारों किसानों ने शामिल होकर इतिहास रच दिया।
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 9 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत आयोजित की। जिसमें किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया। किसान महपंचायत में किसानों का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे। महपंचायत में किसान नेता योगेन्द्र यादव ने उत्तर प्रदेश में अजय विष्ट की योगी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के पांच पाप किसानों को उंगलियों पर गिनाए। अंत में उन्होंने अपना अंगूठा दिखाते हुए कहा- इस सरकार ने किसानों को जाति और धर्म के नाम पर बांट कर इन्हें तोड़ने की कोशिश की, अंग्रेजों ने जिस तरह फ़ूट डालो और राज करो की नीति की वही काम इस योगी सरकार ने किया है। जाति की बात तो आप पूंछों मत ! उत्तर प्रदेश में इससे बड़ी जातिवादी सरकार न आई, देश के इतिहास में पहली बार मंत्रिमण्डल में हर मंत्री की जाति गिनाई गई। और धर्म, ये वही मुजफ्फरनगर है, जहां हिन्दू-मुसलमान में दंगा करवाकर, हिन्दू-मुसलमान के खून की नदी बहाकर इन लोगों ने राजनीति की थी।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के दावा किया देश के विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों से जुड़े किसान मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में शामिल हुए।
यादव ने सवाल पूंछते हुए कहा कि, जो घर में आग लगाकर अपनी रोटी सेंके वो घर का दोस्त है या दुश्मन ? ये देशद्रोही हैं, ये योगी नहीं देशद्रोही है। भारत माता के दो लाल हिन्दू और मुसलमान में जो झगड़ा करवाए वो भारत माँ का बेटा नहीं हो सकता, ये देशद्रोही है। और आज मुजफ्फरनगर में मिलकर हम कहते हैं, तुम तोड़ोगे…हम जोड़ेंगे। योगेन्द्र यादव ने अपने भाषण में हिन्दू और मुसलमानों से सत्ता की बांटने-लड़ाने वाली घिनोनी साजिशों को नाकाम करते हुए एकजुट रहने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से आवाज़ दिल्ली तक जानी चाहिए, हम जोड़ेंगे, हम हिन्दू-मुसलमान को टूटने नहीं देंगे। जात-बिरादरी टूटने नहीं देंगे। योगेन्द्र यादव ने नारा लगाते हुए कहा- लखनऊ में बैठने वालों दिल्ली में बैठने वालों तुम तोड़ोगे मंच के सामने बैठे किसानों के अपार सैलाब ने बुलंद आवाज़ में इसका जवाब देते हुए कहा हम जोड़ेंगे।

किसान नेता योगेन्द्र यादव के चर्चित भाषण का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-