देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

0
766
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र उद्यान हुआ गरिमामयी आयोजन

पन्ना। (www.radarnews.in) देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय पन्ना के राजेन्द्र उद्यान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात/अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान के द्वारा पन्ना जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सेनानियों के परिजनों को पुष्पहार पहनाकर एवं शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मांन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें आजाद हुए 74 वर्ष पूर्ण हो गए, इस वर्ष हम सभी 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर की पूर्व संध्या पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस पराधीनता से मुक्ति का महापर्व है। भारत माता के सच्चे सपूतों हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऐतिहासिक संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उनके त्याग और सर्वोच्च बलिदान के बल पर ही आज हम सब आजादी की सांस ले रहे हैं। पूज्य महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में महान राष्ट्र नायकों ने अंग्रेजों के अन्याय-अत्याचार और बेइंतहा दमन को सहन करते हुए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर इस देश को आजादी दिलाई थी। अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरों से देश को आजाद कराने के लिए कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। पन्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमारा सच्चा सम्मान यही होगा कि हमसब मिलकर उनकी आशाओं-आकांक्षाओं के अनुरूप खुशहाल, समृद्ध, उन्नतशील भारत को बनाने में ईमानदारी से अपनी सहभागिता निभाएं।

इनका हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विजय कुमार जैन, राम नरेश शास्त्री, स्वर्गीय खुदाबख्श ,स्वर्गीय रहमत उल्लाह ,स्वर्गीय ऋषि राम चौबे, स्वर्गीय रणजीत सिंह ,स्वर्गीय रामजी वर्मा, स्वर्गीय दरियाव सिंह ,स्वर्गीय गिरजा शंकर खरे, स्वर्गीय रामसेवक गर्ग, स्वर्गीय शिव कुमार शास्त्री स्वर्गीय पन्ना लाल सेन, स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय,स्वर्गीय राजाराम जड़िया (सेनानी) के परिजन पवन जैन, जय नरेश द्विवेदी, मुन्ना माड़साब,इरफान उल्ला,उमा शंकर चौबे, विक्रमादित्य सिंह परमार, जगतपाल सिंह, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक खरे, ऋषभ गर्ग, संतोष तिवारी ,राम शिरोमणि, उपाध्याय, सुरेंद्र सेन, एवं शत्रुघन जड़िया को पुष्पहार पहनाकर एवं शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राम किशोर मिश्रा, मनीष मिश्रा, मुरारी लाल थापक,मनोज गुप्ता ,स्वतंत्र अवस्थी, शशीकांत दिक्षित, मृगेंद्र सिंह गहरवार, कदीर खान ,सौरभ पटेरिया, रामदेव सेन, सीताराम रैकवार, शिव प्रकाश दीक्षित, रमन दीक्षित, मनोज सेन, जीवनलाल सिद्धार्थ, मैकू अहिरवार, देवू गौंड़, राजू जैन, केशरी अहिरवार, रसीद सौदागर, शहीद चिच्चा, अनीस पिंकू सिद्दीकी, रामदास जाटव, लल्लू बाल्मीक सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।