विधवा भाभी और देवर ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

0
1993
सांकेतिक फोटो।

*  पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां घाट की घटना

*  खोजबीन के दौरान खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए पाए गए दोनों

पन्ना। (www.radarnews.in) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां घाट में एक विधवा महिला और उसके रिश्ते के देवर ने अपने खेत में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी जिला चिकित्सालय के लिए रेफरल कर दिया। क्षेत्र में चर्चा का विषय बनीं यह घटना शुक्रवार 25 जून की है। नरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसका छोटा भाई प्रताप सिंह 38 वर्ष एवं मुन्नी बाई पत्नी स्व. उदय सिंह 40 वर्ष दोपहर करीब डेढ़ बजे एक साथ खेत गए थे। दोनों के काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे तो चिंतित परिजन खेत पहुंचे जहां दोनों अचेत अवस्था में पड़े पाए गए। उनकी इस हालत को देखकर परिजन काफी घबरा गए।
परिजनों के द्वारा आनन-फानन 108-एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में दोनों को शाम करीब 6 बजे एक ऑटो रिक्शा से उपचार हेतु शाहनगर लाया गया। उपचार में देरी होने के कारण दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। बीएमओ शाहनगर डॉ. सर्वेश लोधी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय कटनी के लिए रेफरल कर दिया। देवर-भाभी के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कथित तौर पर एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन करने से ग्राम महगवां घाट समेत क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है।